जया किशोरी आज किस भी प्रकार की पहचान मोहताज नहीं है। जया किशोरी के फ़ॉलोअर्स देश और दुनिया दोनों में बहोत सारे है। जिसका पता इसी बात से चलता है के आये दिन जया किशोरी का वीडियो सोशियल मिडिया पर वायरल होता है। बतादे के जया किशोरी देश-विदेश में ‘नानी बाई का मायरा’ और ‘श्री मद् भागवत’ की कथा करती हैं।
आपको बतादे के एक लोकप्रिय कथावाचक के साथ साथ जया किशोरी एक मोटिवेशनल स्पीकर भी है। इसके साथ साथ जया किशोरी सोशियल मिडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जया किशोरी पूरी दुनिया में एक जाना माना नाम हैं। उनकी कथाएं और भजन हर कोई सुनना पसंद करता है। आज वे जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कई धर्मगुरुओं से दीक्षा ले रखी है। घर में आध्यात्मिक महोल होने के चलते 9 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने अपना ध्यान भगवान की भक्ति में लगा दिया था। वे तब से ही देश विदेश में ‘श्रीमद्भागवत कथा’ एवं ‘नानी बाई का मायरा’ कर रही हैं।
आपको जान हैरानी होगी कि जया किशोरी ने महज 9 साल की उम्र में ही दीक्षा ले ली थी। यह दीक्षा उन्होंने पंडित गोविंदराम मिश्र से दीक्षा ली है। वही उनके आध्यात्मिक गुरु हैं। किशोरी जी के मन में बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण के प्रति गहरा लगाव रहा है। बस उनके इसी प्रेम को देख गुरु गोविंदराम ने उनका नाम किशोरी रख दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राधा का दूसरा नाम किशोरी भी है। जया किशोरी भी भगवान श्रीकृष्ण से राधा जैसा प्रेम करती है। बस इसी कारण गुरु ने उन्हें यह नाम दे दिया।
जया किशोरी की खास बात यह है कि वे खुद को आम लड़की समझती हैं। उन्हें खुद को साधु-संत या साध्वी कहना पसंद नहीं है। वे अपना जीवन भी एक सामान्य लड़की की तरह जीना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं वे अपने पिता की इच्छा से शादी भी करना चाहती है और मां भी बनना चाहती हैं।